ePaper Reading mode

Rozana Punjab ePaper

Monday, 21 September 2026

11 Trains Cancelled on Jalandhar-Amritsar Route from September 25 to 27

 11 Trains Cancelled on Jalandhar-Amritsar Route from September 25 to 27

जालंधर-अमृतसर रेल रूट पर बड़ा असर, 25 से 27 सितंबर तक कई ट्रेनें रद्द; कई के बदले रूट

जालंधर, 21 सितंबर: जालंधर-अमृतसर रेल रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। साहनेवाली-अमृतसर सेक्शन में लूप लाइन के निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने मेगा ब्लॉक लेने का फैसला किया है। इसके चलते इस रूट से जुड़ी 69 रेलगाड़ियां प्रभावित होंगी।

रेलवे के अनुसार, प्रभावित ट्रेनों में कुछ को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों को रास्ते में अलग-अलग स्टेशनों पर 20 से 90 मिनट तक रोककर चलाया जाएगा। ऐसे में 25 से 27 सितंबर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन का स्टेटस जांचने के बाद ही सफर की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

जालंधर से गुजरने वाली ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

जालंधर रूट से संबंधित कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इनमें चंडीगढ़-अमृतसर 12411-12 और अमृतसर-नंगलडैम 14505-06 को 25 से 27 सितंबर तक रद्द किया गया है।

इसके अलावा चंडीगढ़-अमृतसर 14541-42 पहले से रद्द चल रही है और इसे 26 से 27 सितंबर तक भी रद्द रखा जाएगा। अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी 14680-79, अमृतसर-हरिद्वार एक्सप्रेस 12054-53 और जालंधर सिटी-अमृतसर 74641 डीएमयू भी 26 और 27 सितंबर को रद्द रहेंगी।

कुछ ट्रेनें रास्ते में ही समाप्त होंगी

मेगा ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य तक न ले जाकर बीच के स्टेशनों पर ही समाप्त किया जाएगा।

शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 12497 को 26 और 27 सितंबर को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। वहीं कटिहार-अमृतसर 05736 को 23 सितंबर को जालंधर सिटी तक चलाया जाएगा और यहीं से इसकी वापसी होगी।

लुधियाना-छेहरटा MEMU 64551 का संचालन भी प्रभावित रहेगा। यह ट्रेन 21 से 25 सितंबर तक जंडियाला और 26 से 27 सितंबर तक टांगरा तक चलाई जाएगी। वहीं श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा 26406 को 27 सितंबर को वेरका तक चलाया जाएगा।

इन ट्रेनों के रूट में भी बदलाव

निर्माण कार्य के कारण कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। पठानकोट-दिल्ली 22430-29 को 25 सितंबर को छोड़कर 20 से 27 सितंबर तक पठानकोट-मुकेरियां-जालंधर कैंट-लुधियाना मार्ग से चलाया जाएगा।

इसी तरह भगत की कोठी-जम्मूतवी 14803 को 21 से 26 सितंबर तक जालंधर सिटी-मुकेरियां-पठानकोट रूट से संचालित किया जाएगा। अमृतसर-टाटानगर 18104 को 23 सितंबर को अमृतसर-तरनतारन-ब्यास मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे के इस ब्लॉक का असर कई यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर पड़ सकता है। इसलिए यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन का नवीनतम संचालन स्टेटस और रूट जरूर जांच लें।