Monday, 30 September 2024
Business
2025 निसान मैग्नाइट की प्री-बुकिंग शुरू
निसान मोटर इंडिया ने 2025 निसान मैग्नाइट की प्री-बुकिंग आधिकारिक तौर पर 4 अक्टूबर, 2024 से शुरू कर दी है। ग्राहक इस अपडेटेड कॉम्पैक्ट SUV को देशभर में स्थित अधिकृत डीलरशिप या ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से बुक कर सकते हैं। कंपनी ने पुष्टि की है कि मैग्नाइट फेसलिफ्ट की डिलीवरी 5 अक्टूबर से शुरू होगी।
निसान की यह नई कॉम्पैक्ट SUV भारतीय बाजार में मारुति सुज़ुकी ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन, किआ सोनेट, महिंद्रा XUV300, टाटा पंच और हुंडई एक्सटर जैसे प्रतिस्पर्धी मॉडलों से मुकाबला करेगी। फेसलिफ्ट मॉडल में इंटीरियर और एक्सटीरियर पर कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखे जा सकते हैं, जबकि इंजन में कोई बड़ा मैकेनिकल बदलाव नहीं होगा। 2025 मैग्नाइट अब भी 1.0L तीन-सिलेंडर NA पेट्रोल और इसके टर्बो वर्जन द्वारा संचालित होगी।
मैग्नाइट फेसलिफ्ट का यह मिड-लाइफ़ अपडेट SUV सेगमेंट में निसान की पकड़ मजबूत करेगा।
| [forminator_form id="2434"] |