ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Saturday, 26 April 2025

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिले अमित तनेजा, दी ट्रिपल इंजन सरकार बनने की शुभकामनाएं

Amit Taneja Meets Delhi CM Rekha Gupta, Congratulates on Formation of Triple Engine Government
Amit Taneja Meets Delhi CM Rekha Gupta, Congratulates on Formation of Triple Engine Government

जालंधर। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं मीडिया पैनलिस्ट अमित तनेजा ने दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सौजन्य भेंट की और उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर तनेजा ने दिल्ली में ट्रिपल इंजन सरकार के गठन पर भी बधाई दी।

अमित तनेजा ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में करीब 45 दिनों तक प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाई थी। अपने अनुभव साझा करते हुए तनेजा ने कहा कि रेखा गुप्ता का मुख्यमंत्री बनना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

भेंट के दौरान तनेजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश में महिला सशक्तिकरण की नई ऊंचाइयों को छूने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता की नियुक्ति से दिल्ली में विकास और सुशासन को नई ऊर्जा मिलेगी और एक मजबूत कार्यनीति का निर्माण होगा।

तनेजा ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नए मापदंड स्थापित करेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देशभर में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अभूतपूर्व निर्णय लिए जा रहे हैं।

तनेजा ने यह भी कहा कि महिला आरक्षण बिल समेत अन्य योजनाओं के माध्यम से सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि देश की नारी शक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।