ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Sunday, 01 March 2026

मार्च में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले से निपटाएं जरूरी काम

मार्च में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले से निपटाएं जरूरी काम
भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार मार्च 2026 में देशभर में बैंक कुल 18 दिनों तक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में पांच रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहार शामिल हैं। अलग-अलग राज्यों में छुट्टियों की तारीखें भिन्न हो सकती हैं, जिससे कुछ स्थानों पर बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। मार्च 2026 बैंक अवकाश सूची:
  • 1 मार्च – रविवार
  • 2 मार्च – होलिका दहन (कुछ राज्यों में)
  • 3 मार्च – होली (कई राज्यों में)
  • 4 मार्च – क्षेत्रीय त्योहार
  • 8 मार्च – रविवार
  • 13 मार्च – चपचार कुट (मिजोरम)
  • 14 मार्च – दूसरा शनिवार
  • 15 मार्च – रविवार
  • 17 मार्च – शब-ए-कद्र (जम्मू-कश्मीर)
  • 19 मार्च – नवरात्रि व अन्य क्षेत्रीय पर्व
  • 20 मार्च – ईद-उल-फितर / जुमात-उल-विदा
  • 21 मार्च – रमजान ईद / सरहुल
  • 22 मार्च – रविवार
  • 26 मार्च – श्री राम नवमी
  • 27 मार्च – श्री राम नवमी (कुछ राज्यों में)
  • 28 मार्च – चौथा शनिवार
  • 29 मार्च – रविवार
  • 31 मार्च – महावीर जयंती
हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। बैंक अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि नकदी निकासी, चेक क्लियरेंस और अन्य जरूरी काम छुट्टियों से पहले ही निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।