ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Friday, 15 August 2025

ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ा, सुल्तानपुर लोधी के प्रभावित गांवों में घर-घर पहुंचाया जाएगा राशन

Beas River flood relief: Administration delivers ration to affected villages in Sultanpur Lodhi
Beas River flood relief: Administration delivers ration to affected villages in Sultanpur Lodhi

ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ने से सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र के सांगरा, रामपुर गौरा, बाऊपुर जदीद और भीद कदीम गांव प्रभावित हो गए हैं। हालात को देखते हुए प्रशासन ने राहत कार्यों को तेज करते हुए हर घर तक राशन पैकेट पहुंचाने की योजना बनाई है।

डीसी अमित कुमार पंचाल ने बताया कि प्रभावित गांवों के प्रत्येक घर के हिसाब से राशन पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए एस.डी.आर.एफ. को पहले ही अलर्ट पर रखकर तैनात कर दिया गया था। इंस्पेक्टर दीपक के नेतृत्व में टीमें जिला प्रशासन के साथ मिलकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही हैं।

राहत कार्यों के तहत सूखा राशन, पशुओं के लिए साइलेज और पीने का पानी नावों के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) नवनीत कौर बल व्यक्तिगत रूप से पूरे अभियान की निगरानी कर रही हैं, जबकि पंचायत सचिवों को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है कि कोई भी परिवार राहत से वंचित न रह जाए।

सहायक फूड सप्लाई अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है और एस.डी.आर.एफ. की मदद से राशन वितरण कार्य को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।