ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Thursday, 10 October 2024

दिवाली से पहले इन चीजों को करें घर से बाहर, दूर होंगी नकारात्मक ऊर्जा, और बना रहेगा माँ लक्ष्मी का वास

Before diwali, do these things outside the house, negative energy will be removed and maa lakshmi will remain present
Before diwali, do these things outside the house, negative energy will be removed and maa lakshmi will remain present

दिवाली, हिन्दू धर्म के सबसे प्रमुख और प्रतीक्षित त्योहारों में से एक है, जो इस साल 1 नवंबर को मनाई जाएगी। कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर आने वाला यह पर्व न केवल दीपों की रोशनी से घरों को जगमगाता है बल्कि मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा से सुख, शांति और आर्थिक समृद्धि भी लाता है। परंपरानुसार, दिवाली से पहले घर की सफाई करना आवश्यक माना गया है, ताकि मां लक्ष्मी का घर में स्वागत हो सके। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजें दिवाली से पहले घर से बाहर करना लाभकारी होता है, जो दरिद्रता और नकारात्मकता को दूर करने में मददगार है।

दिवाली से पहले घर की इन चीजों को करें बाहर: 1. टूटा हुआ शीशा - 

वास्तु के अनुसार, घर में टूटा हुआ शीशा नेगेटिव ऊर्जा फैलाता है, जो घर के सदस्यों पर अशुभ प्रभाव डालता है। दिवाली से पहले टूटे हुए शीशे को हटा देना जरूरी है ताकि सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे।

2. बंद घड़ी - 

अगर घर में कोई बंद घड़ी रखी हुई है, तो उसे या तो ठीक करवा लें या घर से बाहर निकाल दें। बंद घड़ी नकारात्मकता का प्रतीक मानी जाती है और यह गृह क्लेश का कारण बन सकती है।

3. खराब फर्नीचर - 

घर में मौजूद टूटे या खराब फर्नीचर से सुख-शांति बाधित होती है। दिवाली से पहले ऐसे फर्नीचर को घर से बाहर कर देने की सलाह दी जाती है।

4. खंडित मूर्तियां - 

देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां वास्तु दोष का कारण बनती हैं और दुर्भाग्य को आकर्षित करती हैं। दिवाली से पहले इन मूर्तियों को घर से हटा देना चाहिए।

5. खराब लोहा - 

घर में पड़ी खराब लोहे की वस्तुएं शनि और राहु के नकारात्मक प्रभाव का कारण बनती हैं। दिवाली से पहले इन चीजों को हटा देने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है।

दिवाली पर घर की सफाई और इन वास्तु उपायों का पालन कर आप इस त्योहार को न केवल खुशहाली से मना सकते हैं बल्कि मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी पा सकते हैं।

  Before diwali, do these things outside the house, negative energy will be removed and maa lakshmi will remain present