ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Tuesday, 12 August 2025

जालंधर में कांग्रेस विधायक के ऑफिस के सामने बैटरी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Car Battery Stolen Outside Congress MLA Office in Jalandhar, CCTV Captures Incident
Car Battery Stolen Outside Congress MLA Office in Jalandhar, CCTV Captures Incident

जालंधर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला नॉर्थ हलके के कांग्रेस विधायक बावा हैनरी के ऑफिस के ठीक सामने का है, जहां चोर एक गैराज में खड़ी कार की बैटरी निकालकर फरार हो गए। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गई है।

फुटेज के अनुसार, देर रात करीब 1:15 बजे एक्टिवा पर सवार दो नकाबपोश चोर गैराज में पहुंचे। कुछ ही मिनटों में उन्होंने कार का बोनट खोलकर बैटरी निकाली और फरार हो गए। हैरानी की बात है कि यह घटना दोमोरिया पुल के पास हुई, जहां रात के समय पुलिस गश्त रहती है, और सामने ही विधायक का कार्यालय है, फिर भी चोरों ने बिना किसी डर के वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित के अनुसार, ड्राइवर ने पिछली रात कार गैराज में खड़ी की थी। सुबह जब गाड़ी स्टार्ट करने की कोशिश की गई, तो बैटरी गायब थी। गैराज मालिक ने सीसीटीवी फुटेज देखी, जिसमें चोरों को महज 14 मिनट में चोरी करते हुए देखा गया। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।