ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Sunday, 20 October 2024

पंजाब में धान की खरीद और लिफ्टिंग पर सीएम भगवंत मान की बड़ी बैठक, किसानों ने दी चार दिन की मोहलत

CM bhagwant mann big meeting on purchase and lifting of paddy in punjab, farmers gave four days time
CM bhagwant mann big meeting on purchase and lifting of paddy in punjab, farmers gave four days time

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को धान की खरीद और लिफ्टिंग से जुड़े मुद्दों पर किसानों, मजदूरों और आढ़तियों की 25 जत्थेबंदियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सरकार ने किसानों को आश्वासन दिया कि मंडियों में खरीदे गए धान की लिफ्टिंग अगले दो दिनों में शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद, किसानों ने चार दिन का समय देते हुए अपना धरना समाप्त कर दिया, लेकिन चेतावनी दी कि अगर चार दिन में उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो पांचवें दिन बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मान ने बैठक में कहा कि आढ़ती, किसान और मिल मालिक अनाज उत्पादन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जिसे तोड़ा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि सरकार सभी हितधारकों के हितों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है और किसी को भी ब्लैकमेल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर आवश्यकता पड़ी तो राज्य सरकार पंजाब के बाहर भी मिलिंग करवाने से पीछे नहीं हटेगी।

मुख्यमंत्री ने राज्य की विरोधी ताकतों पर किसानों को भड़काने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी सरकार धान के एक-एक दाने की खरीद के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वह खुद धान की खरीद और लिफ्टिंग की निगरानी कर रहे हैं और मंडियों में किसी भी धान को खराब नहीं होने दिया जाएगा। यदि जिम्मेदार अधिकारियों ने लापरवाही की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मान ने बताया कि इस साल मंडियों में करीब 185 लाख मीट्रिक टन धान आने की उम्मीद है। राज्य में 2651 मंडियों की स्थापना की गई है, जिनमें अब तक 18.31 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है और 16.37 लाख मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल धान की ढुलाई में हुई देरी के कारण भंडारण की समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने इस मुद्दे को केंद्रीय मंत्री के सामने उठाया था, जिसके बाद उन्हें मार्च 2025 तक 120 लाख मीट्रिक टन धान राज्य से बाहर भेजने का आश्वासन मिला है।

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलवीर सिंह राजेवाल ने कहा कि सरकार ने धान की खरीद और लिफ्टिंग के लिए दो दिन का समय मांगा था, लेकिन उन्होंने चार दिन का समय दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर चार दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे बड़े संघर्ष का ऐलान करेंगे।

  CM bhagwant mann big meeting on purchase and lifting of paddy in punjab, farmers gave four days time