ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Thursday, 28 November 2024

जालंधर में सर्दी का प्रकोप तेज, कई जिलों में घनी धुंध की चेतावनी

Cold wave intensifies in jalandhar, warning of dense fog in many districts
Cold wave intensifies in jalandhar, warning of dense fog in many districts

पंजाब में सर्दी ने दस्तक दे दी है, और सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान बुधवार को 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने 30 नवंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में घनी धुंध की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, क्योंकि ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।

वायु गुणवत्ता की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बीते 20 घंटों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) एक बार भी 100 से नीचे नहीं आया। न्यूनतम एक्यूआई 134 दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम 261 तक पहुंचने के साथ दिनभर स्थिति येलो और ऑरेंज अलर्ट के बीच रही। औसत एक्यूआई 185 रिकॉर्ड किया गया, जो खराब वायु गुणवत्ता को दर्शाता है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. दलजीत सिंह का कहना है कि पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई है, लेकिन प्रदूषण का स्तर अब भी गंभीर बना हुआ है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ एक्यूआई में भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

नवंबर के अंत में ठंड का असर स्पष्ट दिखने लगा है। बुधवार को पंजाब के चार जिलों रोपड़, फाजिल्का, पटियाला और पठानकोट में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट और एसबीएस नगर में यह 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाकी जिलों में तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दिन का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, 29 नवंबर तक लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोगा, अमृतसर, होशियारपुर और चंडीगढ़ समेत कई जिलों में घनी धुंध पड़ने की संभावना है। वाहन चालकों को घनी धुंध के दौरान यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

  Cold wave intensifies in jalandhar, warning of dense fog in many districts