ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Saturday, 23 August 2025

दिल्ली से खाटूश्यामजी और सालासर बालाजी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, 6 घंटे में दर्शन संभव

Delhi Launches Helicopter Service for Khatushyamji and Salasar Balaji Darshan in Just 6 Hours
Delhi Launches Helicopter Service for Khatushyamji and Salasar Balaji Darshan in Just 6 Hours

नई दिल्ली: राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी और सालासर बालाजी के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब दिल्ली से हेलीकॉप्टर के जरिए इन दोनों धामों की यात्रा महज 6 घंटे में पूरी की जा सकेगी। लगभग 700 किलोमीटर लंबा सफर करने के बाद आज इस विशेष सेवा की शुरुआत की गई।

लग्जरी पैकेज और वीआईपी दर्शन

इस हेलीकॉप्टर पैकेज की कीमत प्रति यात्री 95 हजार रुपये रखी गई है। पैकेज में शामिल हैं:

  • लग्जरी हेलीकॉप्टर सफर

  • वीआईपी दर्शन की सुविधा

  • होटल में ठहराव

  • कॉम्प्लिमेंट्री लंच

  • सुरक्षा इंतजाम

  • सांस्कृतिक जानकारी और गाइडेंस

दिल्ली के रोहिणी हेलीपोर्ट से सुबह 9:30 बजे उड़ान भरने वाला हेलीकॉप्टर शाम तक वापस लौट आएगा। पैकेज में हेलीपैड से मंदिरों तक विशेष वाहन की सुविधा और दर्शन से पहले रिफ्रेश होने की व्यवस्था भी शामिल है।

कंपनी का दावा – "धार्मिक यात्रा के साथ लग्जरी अनुभव"

इस सेवा का संचालन Syandan Aviation Pvt. Ltd. कर रही है। कंपनी का कहना है कि यह पैकेज श्रद्धालुओं को एक साथ आध्यात्मिक शांति, सांस्कृतिक अनुभव और लग्जरी सुविधाएं प्रदान करेगा। बुकिंग फिलहाल व्हाट्सएप और फोन कॉल के जरिए उपलब्ध है।