ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Saturday, 03 May 2025

स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की रोकथाम के लिए ड्राई-डे फ्राइडे अभियान के तहत घर-घर सर्वे किया और लोगों को जागरूक किया

Prevent Dengue Mosquito Breeding Around Homes: SMO Dr. Raj Kumar
Prevent Dengue Mosquito Breeding Around Homes: SMO Dr. Raj Kumar

डेंगू मच्छर को घरों के आसपास न पनपने दें: एसएमओ

आदमपुर (02-05-25): घरों में कूलरों का उपयोग शुरू होने के साथ ही डेंगू मच्छर के प्रजनन स्थानों में भी इजाफा हो गया है। लोग डेंगू से बचे रहें इसलिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है और जागरूकता अभियान छेड़ दिया है।

शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. गुरमीत लाल के दिशा-निर्देश एवं सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. राज कुमार के नेतृत्व में ब्लॉक में ड्राई डे-फ्राइडे गतिविधि की गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लोगों को डेंगू के मच्छरों से बचाव के प्रति जागरूक करने पहुंचे और विभिन्न स्थानों पर डेंगू लारवा के लिए जांच की गई।

एसएमओ डॉ. राज कुमार ने बताया कि डेंगू मच्छर घरों के अंदर कूलरों में, फ्रिज के पीछे बनी ट्रे, गमलों और बेकार पड़े सामान में जमा पानी में पनपता है। यदि लोग जागरूक रहें और मच्छरों को न पनपने दें, तो डेंग़ू बुखार से बचा जा सकता है। इसीलिए विभाग ने मई महीने की शुरूआत से ही जागरूकता अभियान छेड़ दिया है। इसमें नर्सिंग स्टूडेंट्स की मदद भी ली जा रही है और घर-घर जाकर लोगों को मच्छरों के ब्रीडिंग प्वॉइंट्स की सफाई रखने के बारे में बताया जा रहा है। यह अभियान आने वाले कुछ महीनों तक जारी रहेगा।