ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Monday, 07 April 2025

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने हंस राज हंस के घर पहुंचकर प्रकट किया शोक, दिया परिवार को ढाढ़स

Dera Beas Chief Gurinder Singh Dhillon Offers Condolences to Hans Raj Hans on Wife’s Demise
Dera Beas Chief Gurinder Singh Dhillon Offers Condolences to Hans Raj Hans on Wife’s Demise

जालंधर: आज जालंधर में एक भावुक पल देखने को मिला जब डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने प्रख्यात सूफी गायक और राजनेता हंस राज हंस के आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने हंस राज हंस को गले लगाकर उनका दुख सांझा किया और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की बात कही।

इस भावुक मुलाकात के दौरान हंस राज हंस के बेटे, गायक युवराज हंस और अभिनेता नवराज हंस ने बाबा जी के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया।

डेरा प्रमुख की उपस्थिति ने पूरे परिवार को संबल और आध्यात्मिक सुकून प्रदान किया। क्षेत्रीय श्रद्धालुओं और समर्थकों में भी बाबा जी की इस करुणामयी पहल की सराहना की जा रही है।

परिवार के करीबियों का कहना है कि बाबा जी की यह आत्मीय भेंट एक गहरे आध्यात्मिक जुड़ाव को दर्शाती है और इस दुख की घड़ी में एक बड़ी संबल बनकर आई है।