ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Wednesday, 20 August 2025

जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, वाहिद संधर शुगर मिल और जरनैल सिंह वाहिद के ठिकानों पर छापेमारी

ED Raids Wahid Sandhar Sugar Mill and Properties Linked to Jarnail Singh Wahid in Jalandhar
ED Raids Wahid Sandhar Sugar Mill and Properties Linked to Jarnail Singh Wahid in Jalandhar

जालंधर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को जालंधर-फगवाड़ा हाईवे स्थित वाहिद संधर शुगर मिल, गोल्ड जिम और मिल मालिक जरनैल सिंह वाहिद से जुड़े कई आवासीय एवं व्यावसायिक ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम ने इस दौरान वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज खंगाले।

यह कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की गई है। आरोप है कि मिल मालिक जरनैल सिंह वाहिद पर किसानों के करीब 40 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी बकाया है। इसके साथ ही सरकारी जमीन के दुरुपयोग के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

किसान संगठन कई वर्षों से बकाया अदायगी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। अब ईडी इस बात की जांच कर रही है कि किसानों का यह बकाया धन कहीं अवैध लेन-देन या मनी लॉन्ड्रिंग में तो इस्तेमाल नहीं किया गया।

फिलहाल ईडी ने आधिकारिक तौर पर छापेमारी से जुड़े नतीजों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।