ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Tuesday, 15 July 2025

गोल्डन टेंपल को लगातार दूसरी बार धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

Golden Temple Receives Second Bomb Threat in Two Days, Security Tightened Around the Area
Golden Temple Receives Second Bomb Threat in Two Days, Security Tightened Around the Area

अमृतसर स्थित पवित्र श्री हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी लगातार दूसरे दिन मिली है, जिससे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) और अमृतसर पुलिस ने तुरंत स्थिति का संज्ञान लिया है और मंदिर के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, आज एक ई-मेल के जरिए धमकी दी गई है जिसमें दावा किया गया है कि गोल्डन टेंपल के पाइपों में RDX भरा गया है और कभी भी विस्फोट हो सकता है। हालांकि, सुरक्षा कारणों से इस मेल की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। सुरक्षा एजेंसियां मेल की सत्यता की जांच में जुटी हैं और मंदिर परिसर के चप्पे-चप्पे की बारीकी से तलाशी ली जा रही है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी तरह की धमकी सामने आई थी। इतना ही नहीं, आज ही के दिन दिल्ली और मुंबई के कई स्कूल और कॉलेजों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हालांकि, अब तक की जांच में कहीं से भी कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

अमृतसर पुलिस ने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। सुरक्षा एजेंसियां हर संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।