Wednesday, 13 November 2024
Punjab News
जालंधर के लोगों के लिए खुशखबरी, अब आयुष्मान कार्ड से PIMS में होगा इलाज
जालंधर के प्रसिद्ध पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज की सुविधा शुरू हो गई है। अब यहां आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा। इस योजना में गायनी, ऑर्थोपेडिक, मेडिसिन, ईएनटी, और नेत्र रोग के ऑपरेशन जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि जल्द ही यहां कैंसर का इलाज भी उपलब्ध होगा, जिससे मरीजों को और भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत यह पहल जालंधर के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।
Good news for the people of jalandhar, now treatment will be done in PIMS with ayushman card