ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Saturday, 23 August 2025

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कसा शिकंजा, एयरस्पेस बैन 24 सितंबर तक बढ़ा

India Extends Airspace Ban on Pakistan Till September 24 After Pahalgam Attack
India Extends Airspace Ban on Pakistan Till September 24 After Pahalgam Attack

नई दिल्ली: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर एक और बड़ा कदम उठाया है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के लिए अपना एयरस्पेस 24 सितंबर तक बंद रखने का फैसला किया है। इससे पाकिस्तान को रोज़ाना करोड़ों रुपये का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

शुरुआत में भारत ने 22 अगस्त तक एयरस्पेस बैन लगाया था, लेकिन हालात को देखते हुए इसे आगे बढ़ा दिया गया है। इस फैसले के बाद पाकिस्तान किसी भी भारतीय एयरस्पेस का इस्तेमाल कमर्शियल फ्लाइट्स, कार्गो या फाइटर जेट के लिए नहीं कर पाएगा।

भारत की तरह पाकिस्तान ने भी 24 सितंबर तक अपने एयरस्पेस को भारत के लिए बंद कर दिया है। इसका मतलब है कि कोई भी भारतीय विमान पाकिस्तान के ऊपर से उड़ान नहीं भर सकेगा और उन्हें वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना होगा।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 भारतीयों की मौत हुई थी। इस घटना के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया। हमले के बाद न सिर्फ कूटनीतिक रिश्ते बिगड़े, बल्कि अब एयरस्पेस बंदी जैसी कड़ी कार्रवाई भी देखने को मिल रही है।