ePaper Reading mode

Rozana Punjab ePaper

Monday, 26 May 2025

सीटी इंस्टीट्यूट जालंधर में इनोवेशन एक्सपो का आयोजन

Innovation Expo Organized at CT Institute Jalandhar
Innovation Expo Organized at CT Institute Jalandhar

सीटी इंस्टीट्यूट, शाहपुर में रविवार को ‘इनोवेशन एंड स्टार्टअप एक्सपो 2025’ का आयोजन किया गया, जिसमें जालंधर व आसपास के 50 से अधिक स्टार्टअप्स ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवाचार को बढ़ावा देना और युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रोत्साहित करना था।

छात्रों ने रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्रीन एनर्जी और हेल्थकेयर से जुड़े स्टार्टअप्स प्रदर्शित किए। विशेष आकर्षण रहा "स्मार्ट वॉच फॉर सीनियर सिटीज़न" जो मेडिकल रिपोर्ट ट्रैक करती है।

कार्यक्रम में उद्योग विशेषज्ञों ने छात्रों को मार्केटिंग, फंडिंग और स्केलिंग बिज़नेस से जुड़े टिप्स दिए। इस मौके पर पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति भी उपस्थित रहे और उन्होंने छात्रों की सराहना की।

आयोजकों ने बताया कि हर साल यह एक्सपो और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इससे जालंधर को तकनीकी और नवाचार का हब बनाने में मदद मिलेगी।