ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Sunday, 09 February 2025

इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी सचिन रत्ती पर धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज

FIR Filed Against International Badminton Player Sachin Ratti for Alleged Fraud
FIR Filed Against International Badminton Player Sachin Ratti for Alleged Fraud

जालंधर पुलिस ने इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी सचिन रत्ती और उनके भाई गगनदीप रत्ती के खिलाफ धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों के चलते मामला दर्ज किया है। दोनों पर एक व्यापारी से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप है।

लाजपत नगर निवासी सचिन रत्ती और उनके भाई के खिलाफ व्यापारी विनोद कौशल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। व्यापारी का आरोप है कि सचिन ने उन्हें एक बड़ी स्पोर्ट्स कंपनी से बैडमिंटन रैकेट दिलाने का भरोसा दिलाया था। इसी भरोसे के आधार पर व्यापारी ने रत्ती के भाई के बैंक खाते में लगभग 32 लाख रुपये ट्रांसफर किए

व्यापारी का दावा है कि सौदे के तहत उन्हें सैंपल के तौर पर एक डिब्बा रैकेट दिया गया था, लेकिन तय ऑर्डर पर रैकेट नहीं मिले। जब उन्होंने रत्ती से पैसे वापस मांगे तो विवाद शुरू हो गया। इस विवाद के बाद आरोपियों ने लगभग आधी रकम लौटा दी, लेकिन बाकी 15 लाख रुपये लौटाने से इनकार कर दिया

व्यापारी की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने जांच शुरू की और विभिन्न धाराओं के तहत सचिन रत्ती और गगनदीप रत्ती के खिलाफ FIR दर्ज कर ली

इस पूरे मामले पर सचिन रत्ती ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है और उनकी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने मामले में किसी भी प्रकार की संलिप्तता से इनकार किया है।