ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Friday, 03 October 2025

जालंधर में मशहूर "हार्ट अटैक परांठे" वाले वीर दविंदर सिंह का पुलिस पर आरोप |

Jalandhar’s Famous ‘Heart Attack Parantha’ Seller Accuses Police of Harassment, SHO Named
Jalandhar’s Famous ‘Heart Attack Parantha’ Seller Accuses Police of Harassment, SHO Named
  जालंधर: शहर में मशहूर हार्ट अटैक परांठे के नाम से पहचान बनाने वाले वीर दविंदर सिंह वडाला ने देर रात बड़ा आरोप लगाया है। दविंदर ने थाना मकसूदां के एसएचओ अजैब सिंह और अन्य पुलिस कर्मियों पर लगातार परेशान करने और परांठे का ठेला बंद करवाने की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं। जानकारी के मुताबिक, देर रात पुलिस टीम को किसी झगड़े की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दविंदर का कहना है कि वहां किसी तरह का झगड़ा नहीं हुआ था। इसी बीच एक पुलिस कर्मी ने परांठे लगाने की परमिशन को लेकर उससे सवाल करना शुरू कर दिया और मोबाइल से उसकी वीडियो भी बनाई। इस दौरान मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। दविंदर ने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी शराब के नशे में था और उसने दुर्व्यवहार किया। वहीं, परांठे खाने आए लोगों ने भी पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। दविंदर का कहना है कि रात के वक्त करीब 40 पुलिसकर्मी परांठे का ठेला बंद करवाने पहुंचे थे।

सीसीटीवी फुटेज की बात

दविंदर सिंह ने यह भी कहा कि आरबीएल बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे इस पूरी घटना का सबूत हैं और इन्हें देखकर सच सामने आ जाएगा। उनका आरोप है कि SHO अजैब सिंह के इशारे पर पुलिस कर्मी उन्हें बार-बार परेशान कर रहे हैं।