ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Monday, 07 April 2025

हीट वेव अलर्ट: जालंधर में गर्मी का कहर शुरू, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये सावधानियां

Jalandhar Heatwave Alert: Scorching Temperatures from April 7–10, Health Advisory Issued
Jalandhar Heatwave Alert: Scorching Temperatures from April 7–10, Health Advisory Issued

जालंधर: शहरवासियों के लिए गर्मी की मार वाली चेतावनी! मौसम विभाग ने जालंधर और आसपास के इलाकों में हीट वेव को लेकर 10 अप्रैल तक अलर्ट जारी किया है। लगातार बढ़ते तापमान के बीच अब घर से बाहर निकलना न सिर्फ मुश्किल, बल्कि सेहत के लिए भी खतरनाक हो सकता है।

रविवार को तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे संडे बाजार जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी दोपहर के समय वीरानी छाई रही। लोग छुट्टी के दिन भी घरों में ही दुबके रहे।

किसे सबसे ज़्यादा सतर्क रहने की जरूरत है? स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार नवजात शिशु, छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं, 65 साल से अधिक आयु के बुज़ुर्ग, हृदय रोगी, मोटापे से ग्रस्त लोग, मानसिक रूप से बीमार लोग और बाहर मेहनत-मजदूरी करने वाले श्रमिक विशेष रूप से इस गर्मी के प्रभाव में आ सकते हैं।

सुरक्षित रहने के उपाय:

  • हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें जो पूरे शरीर को ढकें।
  • सिर को सीधी धूप से बचाने के लिए छाता, टोपी, तौलिया, पगड़ी या दुपट्टा पहनें।
  • नंगे पैर धूप में बाहर न निकलें।
  • शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए ORS, नींबू पानी, नारियल पानी, लस्सी और अन्य तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें।
  • दोपहर के समय गैर-जरूरी यात्राओं से बचें।

नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग मिलकर नागरिकों को जागरूक कर रहे हैं और सलाह दे रहे हैं कि गर्मी को हल्के में न लें।