ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Wednesday, 30 April 2025

जालंधर के PPR मार्केट में कार और एक्टिवा की जबरदस्त टक्कर, पलट गई कार, एक युवक गंभीर रूप से घायल

Brutal Road Accident in Jalandhar: Car Overturns After Collision with Activa, One Critically Injured
Brutal Road Accident in Jalandhar: Car Overturns After Collision with Activa, One Critically Injured

जालंधर, 30 अप्रैल 2025 – शहर के व्यस्त PPR मार्केट क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज़ रफ्तार कार और एक्टिवा की जोरदार टक्कर में कार पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

एक युवक की हालत नाज़ुक

हादसे के समय एक्टिवा पर दो युवक सवार थे, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया। कार चालक को भी कई चोटें आई हैं।

कार चालक की पहचान मनोहर लाल के रूप में हुई है, जो अकुंर अस्पताल में कार्यरत है। मनोहर ने बताया कि सामने से तेज़ रफ्तार में आ रही एक्टिवा को बचाने के चक्कर में उसने अचानक ब्रेक लगा दी, लेकिन टक्कर को नहीं रोक सका।

तीन बार पलटी कार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद कार बेकाबू होकर तीन बार पलटी खाई और एक ओर जाकर रुक गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।