ePaper Reading mode

Rozana Punjab ePaper

Wednesday, 04 March 2026

संतोखपुरा में पशु चिकित्सक के घर के बाहर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

संतोखपुरा में पशु चिकित्सक के घर के बाहर फायरिंग, दो आरोपी गिरफ्तार
जालंधर, 4 मार्च: जालंधर के संतोखपुरा इलाके में शुक्रवार देर रात सरकारी पशु चिकित्सक के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा गया। उनके कब्जे से हथियार, वारदात में इस्तेमाल की गई साइकिल तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं। बरामद सामान को जांच के लिए फोरेंसिक टीम को सौंप दिया गया है। प्राथमिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस घटना में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।