ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Wednesday, 15 January 2025

जालंधर में चप्पलों के गोदाम में आग, इलाके में हड़कंप |

Fire Breaks Out in Jalandhar Slipper Warehouse, Panic in Area
Fire Breaks Out in Jalandhar Slipper Warehouse, Panic in Area

जालंधर के गढ़ा इलाके में दयानंद चौक के पास एक चप्पलों के गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस आग में गोदाम में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया।

रात करीब 11:30 बजे पड़ोसियों ने गोदाम से धुआं उठते देखा और तुरंत गोदाम मालिक विक्की व दमकल विभाग को सूचना दी। विक्की ने बताया कि दुकान बंद करके वह घर चले गए थे, लेकिन पड़ोसियों के फोन पर घटना का पता चला। जब वे मौके पर पहुंचे और शटर खोला, तो आग की लपटें तेज हो चुकी थीं।

दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोदाम का ज्यादातर स्टॉक जल चुका था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है।