ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Friday, 25 April 2025

भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार: मान सरकार ने विजिलेंस चीफ सहित कई आला अफसरों को किया सस्पेंड, सामने आई बड़ी वजह

Maan Government's Strong Action: Punjab Vigilance Chief and Top Officers Suspended Over Corruption Probe
Maan Government's Strong Action: Punjab Vigilance Chief and Top Officers Suspended Over Corruption Probe

चंडीगढ़:
पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए सख्त कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विजिलेंस चीफ सुरिन्द्रपाल सिंह परमार को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, एआईजी और एसएसपी स्तर के अधिकारियों को भी निलंबन का सामना करना पड़ा है।

राज्य में ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले की जांच के दौरान कई खामियां सामने आने के बाद सरकार ने यह सख्त फैसला लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, कुछ वरिष्ठ अधिकारी जांच को प्रभावित कर रहे थे और निष्पक्ष जांच में बाधा डाल रहे थे, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

मजबूत सबूत मिलने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ यह सख्त एक्शन लिया।