ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Saturday, 15 November 2025

जम्मू-कश्मीर के नवगाम थाने में भीषण धमाका: 10 से अधिक लोगों की मौत, 35 घायल—जांच में दो बड़े एंगल

After Delhi blast:,Jammu & Kashmir’s Navgam police station explosion kills 10+, injures 35; two major angles under probe
After Delhi blast:,Jammu & Kashmir’s Navgam police station explosion kills 10+, injures 35; two major angles under probe

श्रीनगर के नवगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार देर रात एक तेज धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। हादसे में अब तक 10 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 35 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, पुलिस टीम थाने में हाल ही में बरामद किए गए विस्फोटकों के बड़े जखीरे का सैंपल निकाल रही थी। यह विस्फोटक फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल केस की जांच के दौरान पकड़ा गया था। इसी दौरान अचानक एक बड़ा धमाका हो गया, जिससे पूरी बिल्डिंग हिल गई और चारों ओर आग व धुआँ फैल गया।

गवाहों और CCTV फुटेज में थाने की इमारत को पलभर में चकनाचूर होते देखा गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि मानव अवशेष तक 300 फीट दूर तक पाए गए। यह नुकसान की भयावहता साफ दिखाता है।

सूत्रों के अनुसार, कई घायलों की स्थिति नाजुक है और कुछ लोग अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। राहत टीमें लगातार खोजबीन कर रही हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस दो एंगल से जांच कर रही है:

  1. explosive sealing error – संभावना है कि अमोनियम नाइट्रेट नमूना सील करते समय किसी तकनीकी गलती से आग पकड़ गया हो।

  2. terrorist angle – दूसरा शक एक संभावित आतंकी वारदात पर भी है।

अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। जांच दल घटनास्थल पर मौजूद है और बचे हुए विस्फोटक सामग्री की फॉरेंसिक जांच जारी है।