ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Monday, 10 March 2025

सर्वेक्षण में एक भी घर या बच्चा ना छूटे: एसएमओ

No Household or Child Should Be Left Out in the Survey: SMO
No Household or Child Should Be Left Out in the Survey: SMO

सीएचसी आदमपुर में आशा वर्करों को वार्षिक सर्वेक्षण के तरीके, योजनाबंदी और नियमित टीकाकरण पर प्रशिक्षण दिया गया

आदमपुर (10-03-25): स्वास्थ्य विभाग लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की योजना बनाने के लिए पूरी आबादी का डाटा एकत्रित कर रहा है। इससे पहले कि आशा कार्यकर्ता यह डेटा एकत्र करने के लिए सर्वेक्षण शुरू करें, उन्हें ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. गुरमीत लाल जी के दिशा-निर्देशों एवं सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. राज कुमार के नेतृत्व में सोमवार को आयोजित इस प्रशिक्षण में उन्हें बताया गया कि सर्वेक्षण फार्म कैसे भरें और सर्वेक्षण को सही तरीके से कैसे संचालित करें।

सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. राज कुमार ने कहा कि सर्वेक्षण की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कोई भी घर, गर्भवती महिला या बच्चा इससे छूट न जाए। प्रत्येक परिवार के सम्पूर्ण डेटा का सटीक रिकार्ड रखा जाना चाहिए, जिसमें बच्चों की संख्या, उन्हें प्राप्त हुए तथा प्राप्त होने वाले टीके आदि शामिल हों।

उन्होंने कहा कि यह डाटा प्राप्त होने के बाद अगले पूरे वर्ष के लक्ष्य तथा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के स्थान के लिए योजना तैयार की जाएगी। बीईई चंदन मिश्रा ने कहा कि जिस घर से सर्वे शुरू हुआ था, उससे लेकर जहां सर्वे समाप्त हुआ, वहां तक मार्किंग भी की जानी चाहिए, ताकि आंकड़ों का सही मिलान हो सके।