ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Friday, 04 October 2024

नवरात्रि पर माता रानी के इन खास भजनों से मन को भक्ति ऊर्जा से भरे

On navratri, fill your mind with devotional energy with these special bhajans of mata rani
On navratri, fill your mind with devotional energy with these special bhajans of mata rani

आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है, और इस दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी श्वेत वस्त्र धारण किए हुए, एक हाथ में अष्टदल की माला और दूसरे हाथ में कमंडल लिए हुए सरलता और दयालुता का प्रतीक मानी जाती हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी जल्दी प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूरा करती हैं। नवरात्रि के इस पावन समय में पूरा वातावरण मां की भक्ति में डूबा रहता है। घरों और पंडालों में मां की प्रतिमा की स्थापना की जाती है, और सुबह-शाम उनकी पूजा-अर्चना और आरती होती है।

भजन और कीर्तन से चारों ओर का माहौल भक्तिमय हो जाता है। इस पावन अवसर पर हम आपके लिए कुछ विशेष भजनों की सूची लेकर आए हैं, जो आपको भक्ति के सागर में डुबो देगी और मां दुर्गा की कृपा से आपका जीवन भर देगा।

नवरात्रि के स्पेशल माता रानी के भजन -  1- माता रानी के स्पेशल भजन हे नाम रे, सबसे बड़ा तेरा नाम काल के पंजे से माता बचाओ, जय मां अष्ट भवानी। काल के पंजे से माता बचाओ, जय मां अष्ट भवानी।। हे नाम रे, सबसे बड़ा तेरा नाम, ओ शेरोंवाली, ऊंचे डेरों वाली, बिगड़े बना दे मेरे काम. ऐसा कठिन पल, ऐसी घड़ी है, विपदा आन पड़ी है. तू ही दिखा अब रास्ता, ये दुनिया रास्ता रोके खड़ी है. मेरा जीवन बना इक संग्राम।। भक्तों को दुष्टों से छुड़ाए, भुजती जोत जगाई. जिसका नहीं है कोई जगत में, तू उसकी बन जाए। तीनो लोक करे तोहे प्रणाम।। हे, क्या भेट चढ़ाऊं तुझपे, तू प्रसन्न हो जाए. दुश्मन थर थर कांपे मां, जब तू गुस्से में आये।। 2- अंगना पधारो महारानी अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी शारदा भवानी मोरी शारदा भवानी अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी ऊँची पहाड़िया पे मंदिर बनो है मंदिर में मैया के आसन लगो है आसन पे बैठी महारानी मोरी शारदा भवानी अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी 3- धरती गगन में होती है तेरी जय जयकार धरती गगन में होती है तेरी जय जयकार हो मैया ऊंचे भवन में होती है तेरी जय जयकार हो मैया, धरती गगन में होती है तेरी जय जयकार हो मैया, ऊँचे भवन में होती है तेरी जय जयकार दुनिया तेरा नाम जापे हो दुनिया तेरा नाम जापे तुझको पूजे संसार हो मैया, धरती गगन में होती है तेरी जय जयकार 4 - दुर्गा है मेरी मां, अम्बे है मेरी मां दुर्गा है मेरी मां, अम्बे है मेरी मां बोलो जय माता दी, जय हो बोलो जय माता दी, जय हो जो भी दर पे आए, जय हो वो खाली न जाए, जय हो सबके काम है करती, जय हो सबके दुख ये हरती, जय हो मैया शेरोवाली, जय हो भर दो झोली खाली, जय हो मैया शेरोवाली, जय हो भरदो झोली खाली, जय हो दुर्गा है मेरी मां, अम्बे है मेरी मां दुर्गा है मेरी मां, अम्बे है मेरी मां मेरी मां शेरोवालिये पूरे करे अरमान जो सारे, पूरे करे अरमान जो सारे, देती है वरदान जो सारे देती है वरदान जो सारे दुर्गे ज्योतावालिये देती है वरदान जो सारे दुर्गा है मेरी मां अम्बे है मेरी मां सारे जग को खेल खिलाये सारे जग को खेल खिलाये बिछड़ो को जो खूब मिलाये बिछड़ो को जो खूब मिलाये बिछड़ो को जो खूब मिलाये दुर्गा है मेरी मां अम्बे है मेरी मां   On navratri, fill your mind with devotional energy with these special bhajans of mata rani