Saturday, 26 September 2026
Punjab News
पंजाब पुलिस का नशे के खिलाफ युद्ध जारी, 573वें दिन 135 तस्कर गिरफ्तार
चंडीगढ़/पंजाब | 26 सितंबर 2026
पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने अभियान ‘युद्ध नशियों के विरुद्ध’ (#YudhNashianVirudh) के 573वें दिन बड़े एक्शन को जारी रखा है। पुलिस ने हालिया कार्रवाई में 135 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 2.3 किलोग्राम हेरोइन, 375 नशीली गोलियां और 9,800 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
इसके अलावा पुलिस ने 13 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए प्रेरित और परामर्श भी दिया है।पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह अभियान लगातार जारी है। पिछले 573 दिनों में अब तक कुल 80,053 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने इस कार्रवाई का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें छापेमारी, तलाशी और गिरफ्तारी के दृश्य दिखाए गए हैं।पंजाब पुलिस का कहना है कि नशे के नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ नशामुक्त समाज बनाने के लिए जागरूकता और पुनर्वास पर भी फोकस किया जा रहा है। नागरिकों से अपील की गई है कि नशे से जुड़ी कोई भी जानकारी 112 नंबर पर बताएं।यह अभियान राज्य में नशीली पदार्थों की तस्करी और वितरण पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस की निरंतर मुहिम का हिस्सा है।