ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Friday, 29 August 2025

नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे तीन पाकिस्तानी आतंकी, पूरे राज्य में हाई अलर्ट

Three Pakistani Terrorists Infiltrate Bihar via Nepal, State on High Alert
Three Pakistani Terrorists Infiltrate Bihar via Nepal, State on High Alert

बिहार में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ा इनपुट मिला है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान से आए तीन आतंकियों ने नेपाल के रास्ते बिहार में घुसपैठ की है। इस सूचना के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि आतंकियों के नाम हसनैन, आदिल और उस्मान हैं। इनमें हसनैन रावलपिंडी, आदिल उमरकोट और उस्मान बहावलपुर (पाकिस्तान) का रहने वाला है।

सूत्रों का कहना है कि खुफिया एजेंसियों को इन आतंकियों की बिहार में बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना की जानकारी मिली है। माना जा रहा है कि ये तीनों आतंकवादी अररिया जिले से बिहार में दाखिल हुए। रिपोर्ट के मुताबिक, ये आतंकी अगस्त के दूसरे हफ्ते में नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचे थे और पिछले हफ्ते बिहार में प्रवेश कर गए।

हालांकि पुलिस की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और न ही इसकी औपचारिक पुष्टि हुई है। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने सभी जिलों में चौकसी बढ़ा दी है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।