ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Wednesday, 23 October 2024

वायनाड उपचुनाव में नामांकन के साथ प्रियंका गांधी करेंगी चुनाव प्रचार की शुरुआत

Priyanka gandhi will start election campaign with nomination in wayanad by-election
Priyanka gandhi will start election campaign with nomination in wayanad by-election

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। प्रियंका गांधी अपनी मां और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मंगलवार रात को वायनाड पहुंचीं। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी उनके साथ जिले में पहुंचे। नामांकन के वक्त प्रियंका के साथ खड़गे और राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और एआईसीसी के वरिष्ठ नेता भी प्रियंका के समर्थन में उपस्थित होंगे।

नामांकन से पहले प्रियंका गांधी सुबह 11 बजे कलपेट्टा में रोड शो करेंगी, जिसमें राहुल गांधी भी उनके साथ शामिल होंगे। कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में बंगाल उपचुनाव के लिए 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। प्रियंका का मुकाबला एलडीएफ के सत्यन मोकेरी और भाजपा की नव्या हरिदास से होगा।

वायनाड लोकसभा उपचुनाव की आवश्यकता तब पड़ी, जब राहुल गांधी ने इस सीट को खाली करने का फैसला किया था। उन्होंने वायनाड और रायबरेली सीटों से लोकसभा चुनाव जीता था, जिसके बाद वायनाड सीट खाली हुई।

  Priyanka gandhi will start election campaign with nomination in wayanad by-election