Saturday, 23 November 2024
Punjab News
पंजाब उपचुनाव: चब्बेवाल से आप उम्मीदवार डॉ. ईशान कुमार भारी बढ़त के साथ आगे
चब्बेवाल विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है, और शुरुआती रुझान आम आदमी पार्टी (AAP) के पक्ष में जा रहे हैं। पांचवें राउंड के बाद, AAP के उम्मीदवार डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल 30,261 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार रंजीत कुमार 13,534 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि बीजेपी के प्रत्याशी सोहन सिंह ठंडल 3,642 वोटों पर सिमटते दिख रहे हैं।
मतगणना होशियारपुर के रयात बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में बनाए गए केंद्र पर हो रही है। यहां पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।
डिप्टी कमिश्नर और जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने पूरी व्यवस्था का जायजा लिया है, जबकि एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र के आसपास तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा स्थापित किया है।
चब्बेवाल विधानसभा सीट पर इस बार मुख्य मुकाबला AAP, कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। AAP के डॉ. इशांक कुमार, कांग्रेस के रणजीत कुमार, और बीजेपी के पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल प्रमुख उम्मीदवार हैं।
चब्बेवाल में उपचुनाव के लिए 20 नवंबर 2024 को मतदान हुआ था, जिसमें 53.43% मतदान दर्ज किया गया। वोटों की गिनती 15 राउंड में पूरी की जाएगी। मतगणना प्रक्रिया की निगरानी CCTV कैमरों द्वारा की जा रही है। सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई है।
इस उपचुनाव में AAP की संभावित जीत पंजाब में पार्टी की स्थिति को और मजबूत कर सकती है। कांग्रेस और बीजेपी के लिए यह हार आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चिंता का कारण हो सकती है।
इस सीट पर कुल 6 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन शुरुआती रुझानों के अनुसार मुकाबला मुख्य रूप से AAP, कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही देखा जा रहा है।
Punjab by-election: AAP candidate dr. ishan kumar leading with a huge lead from chabbewal