ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Tuesday, 21 January 2025

पंजाब में गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा पुख्ता: डीजीपी ने की हाई-लेवल मीटिंग |

Punjab DGP Holds High-Level Meeting Ahead of Republic Day
Punjab DGP Holds High-Level Meeting Ahead of Republic Day
जालंधर: गणतंत्र दिवस को लेकर पंजाब पुलिस सतर्क हो गई है। राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आज डीजीपी गौरव यादव ने जालंधर के पीएपी परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में सात जिलों के पुलिस कमिश्नर और एसएसपी ने भाग लिया। डीजीपी गौरव यादव ने गणतंत्र दिवस के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों में चौकसी बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और इंटेलिजेंस नेटवर्क को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में डीजीपी ने उन वांछित अपराधियों को विदेशों से वापस लाने पर भी चर्चा की, जो पंजाब में कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को इंटरपोल और अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय बढ़ाने का सुझाव दिया। डीजीपी ने कहा कि राज्यभर में प्रमुख स्थलों और आयोजनों पर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। ड्रोन, सीसीटीवी और आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर निगरानी की जाएगी। इससे पहले भी पंजाब पुलिस ने आतंकी गतिविधियों और ड्रग तस्करी पर रोक लगाने के लिए कई ऑपरेशन चलाए हैं। डीजीपी यादव ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखना है।