ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Sunday, 06 October 2024

पंजाब पंचायत चुनाव: सरपंच पद के लिए 52 हजार और पंच पद के लिए 1.50 लाख से अधिक नामांकन दाखिल

Punjab panchayat elections: 52 thousand nominations filed for sarpanch post and more than 1.50 lakh nominations filed for panch post
Punjab panchayat elections: 52 thousand nominations filed for sarpanch post and more than 1.50 lakh nominations filed for panch post

पंजाब में 15 अक्टूबर को होने वाले पंचायत चुनावों के लिए सरपंच पद के 52,000 और पंच पद के लिए 1.66 लाख से अधिक नामांकन भरे गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस बार चुनावों में 13,229 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान होगा, जिसमें सरपंच के 13,237 और पंच के 83,437 पद शामिल हैं।

पंजाब राज्य निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 27 सितंबर को शुरू हुई और 4 अक्टूबर तक जारी रही। नामांकन पत्रों की जांच 5 अक्टूबर को हुई थी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजकमल चौधरी ने बताया कि 15 अक्टूबर को मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतपत्रों के माध्यम से होगा, और मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना शुरू की जाएगी। इस चुनाव में 1,33,97,922 पंजीकृत मतदाता हिस्सा लेंगे, जिनमें 70,51,722 पुरुष और 63,46,008 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए कुल 19,110 केंद्र बनाए गए हैं।

इस बार सरपंच पद के उम्मीदवारों के लिए खर्च की सीमा को 40,000 रुपये कर दिया गया है, जो पहले 30,000 रुपये थी। पंच पद के उम्मीदवारों के लिए खर्च सीमा को 30,000 रुपये रखा गया है, जो पहले 20,000 रुपये थी। पंचायत चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं होंगे, इसके लिए विशेष प्रतीक जारी किए गए हैं, जो प्रत्याशियों को आवंटित किए जाएंगे।

  Punjab panchayat elections: 52 thousand nominations filed for sarpanch post and more than 1.50 lakh nominations filed for panch post