Monday, 18 November 2024
Punjab News
जालंधर में घने कोहरे से सड़क हादसे: हाईवे पर ट्रक, बस और कार टकराई, स्कूल बस में सवार बच्चे सहमे
जालंधर में सोमवार सुबह घने कोहरे के चलते दो बड़े सड़क हादसे हुए। विजिबिलिटी कम होने के कारण जालंधर-कपूरथला हाईवे और पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाओं ने यातायात को प्रभावित किया।
जालंधर कुंज के पास कपूरथला हाईवे पर एक ट्रक, पीआरटीसी बस और कार आपस में भिड़ गए। हालांकि हादसे में किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई, लेकिन तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पीआरटीसी बस में सवार यात्री इस दुर्घटना से सहम गए। हादसे का मुख्य कारण घना कोहरा और जीरो विजिबिलिटी बताई जा रही है।
दूसरी घटना पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर श्रीमन अस्पताल के पास हुई। घने कोहरे के कारण स्कूल बस और तीन अन्य गाड़ियां आपस में टकरा गईं। बस में 5 बच्चे सवार थे, जो हादसे के बाद बुरी तरह सहम गए। हालांकि कोई गंभीर चोट नहीं आई और सभी लोग सुरक्षित हैं।
दोनों घटनाओं के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। हाईवे पर रुके हुए वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया गया। अधिकारियों ने कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और स्पीड कम रखने की सलाह दी है।
Road accidents due to heavy fog in jalandhar: Truck, bus and car collide on highway, children in school bus scared