ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Friday, 29 November 2024

पीएम मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले सुरक्षा अलर्ट, सघन जांच और तलाशी अभियान तेज

Security alert, intensive checks and search operations intensified before PM modi visit to chandigarh
Security alert, intensive checks and search operations intensified before PM modi visit to chandigarh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 दिसंबर को प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे से पहले सेक्टर-26 के दो क्लबों में हुए बम धमाकों के बाद शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने सभी एंट्री पॉइंट्स और प्रमुख सेक्टरों पर विशेष नाके लगाए हैं। सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए 542 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो हर आने-जाने वाले वाहन की कड़ी जांच कर रहे हैं।

पुलिसकर्मी वाहन चालकों से पूछताछ कर रहे हैं और उनके दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। सुरक्षा प्रबंधों की निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों का दौरा किया। इसके साथ ही सुरक्षा समीक्षा के लिए रोजाना बैठकें हो रही हैं।

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले, गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर 3 घंटे तक व्यापक सर्च अभियान चलाया। सभी प्रवेश द्वारों, यात्रियों के सामान और पार्सल कार्यालयों के पास पड़ी संदिग्ध वस्तुओं की बारीकी से जांच की गई।

अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया है कि चंडीगढ़ के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे। नियमित सुरक्षा समीक्षा और सर्च ऑपरेशन से पुलिस किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्क है।

  Security alert, intensive checks and search operations intensified before PM modi visit to chandigarh