ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Tuesday, 08 October 2024

डीएवी कॉलेज जालंधर की वरिष्ठ उप प्राचार्य प्रो.अर्चना ओबेरॉय हुईं सेवानिवृत्त

डीएवी कॉलेज जालंधर की वरिष्ठ उप प्राचार्य प्रो.अर्चना ओबेरॉय हुईं सेवानिवृत्त

(राजू सेठ) डीएवी कॉलेज, जालंधर की वरिष्ठ उप प्राचार्य व अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. अर्चना ओबेरॉय 37 वर्षों के अध्यापन कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त हुईं।औपचारिक विदाई समारोह की शुरुआत स्टाफ सचिव डॉ.दिनेश अरोड़ा के स्वागत भाषण से हुई।

प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार,उप प्राचार्य प्रो.एस.के.तुली और रजिस्ट्रार प्रो. कुंवर राजीव ने प्रो.ओबेरॉय को प्रतीक चिह्न प्रदान करके सम्मानित किया।इस अवसर प्रो. ओबेरॉय के पति डॉ.राजीव ओबेरॉय भी उपस्थित रहे.

प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने प्रो.अर्चना को उनकी सेवानिवृत्ति के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दीं और उनकी सेवा के दौरान ईमानदारी,प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत के साथ काम करने के लिए उनकी प्रशंसा की.प्रो.सोनिका दानिया ने विदाई भाषण में अकादमिक उत्कृष्टता के लिए प्रो. ओबेरॉय की अटूट प्रतिबद्धता और कॉलेज समुदाय पर उनके गहन प्रभाव पर प्रकाश डाला।

प्रो.ओबेरॉय ने अध्यापन के साथ साथ कॉलेज के उप-प्राचार्य, रजिस्ट्रार,विभागाध्यक्ष,जीएनडीयू में बोर्ड ऑफ स्टडीज, भाषा संकाय और सीनेट सदस्य के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित समितियों में सक्रिय भूमिका निभाई।

अपने भाषण में प्रो.अर्चना ओबेरॉय ने कॉलेज प्रबंधन,संकाय और छात्रों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कार्यकाल की मधुर स्मृतियों को याद किया।उन्होंने संस्थान की प्रशंसा व्यक्त की जो उनके पूरे करियर में उनका दूसरा घर रहा।कार्यक्रम का समापन संयुक्त स्टाफ सचिव, प्रो.पुनीत पुरी द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

Senior Vice Principal of DAV College Jalandhar Prof. Archana Oberoi retires