ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Friday, 02 May 2025

चंडीगढ़ में कांग्रेस सांसद रंधावा के बेटे की सगाई, सियासी गलियारों की दिग्गज हस्तियां रहीं शामिल

चंडीगढ़ में कांग्रेस सांसद रंधावा के बेटे की सगाई, सियासी गलियारों की दिग्गज हस्तियां रहीं शामिल
Congress MP Sukhjinder Randhawa’s Son Gets Engaged in Chandigarh, Top Political Leaders Attend

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के घर खुशी का माहौल रहा, जब उनके बेटे की सगाई का आयोजन चंडीगढ़ में धूमधाम से किया गया। इस खास मौके पर सिर्फ परिजन ही नहीं, बल्कि पंजाब समेत देश के कई राज्यों से नामी सियासी हस्तियां भी शामिल हुईं।

इस समारोह में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान की राजनीति से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं ने भी समारोह में शिरकत कर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।

रंधावा ने जताया सभी का आभार

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने समारोह के बाद अपने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा—
“मैं उन सभी मेहमानों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने हमारे बेटे की सगाई के अवसर पर अपनी उपस्थिति से हमारे इस पल को खास बना दिया। आपका साथ हमारी खुशी को और बढ़ा गया। यह दिन हमेशा हमारी यादों में संजोया रहेगा।”