ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Sunday, 01 December 2024

बेगमपुरा टाइगर फोर्स के नाम पर कल गढ़शंकर में जाम लगाने की धमकियां देने वालों को फोर्स से निष्कासित किया हुआ हैः राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मपाल साहनेवाल

होशियारपुर,( तरसेम दीवाना ) भारत के संविधान को स्वीकार किए हुए लगभग 74-75 वर्ष हो चुके हैं।26 नवंबर 1949 को भारत रत्न बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान को अपनाया गया था और 1950 से लागू किया गया था।दुनिया का सबसे बड़ा गणतंत्र बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा लिखे गए संविधान के अनुसार पिछले 74-75 वर्षों से सफलतापूर्वक चल रहा है।इस बात का प्रगटावा बेगमपुरा टाइगर फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मपाल साहनेवाल ने एक प्रेस वार्ता के दौरान किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने 62 देशों के संविधान पढ़े और दो वर्ष,ग्यारह महीने और अठारह दिन का समय लगा कर यह संविधान लिखा।

उन्होंने कहा कि देश का संविधान पहले पन्ने से ही सामाजिक,आर्थिक और राजनीतिक न्याय की बात करता है।उन्होंने कहा कि देश का संविधान सभी समुदायों और प्रत्येक नागरिक के लिए सबसे पवित्र ग्रंथ है।उन्होंने कहा कि आप चाहे जिस मर्जी रीति-रिवाज से शादी कर सकते हो,लेकिन तलाक संविधान के मुताबिक सिर्फ अदालत ही कर सकती है।उन्होंने कहा कि तीन तलाक की प्रथा खत्म हो गई,धारा 370 खत्म हो गई और जम्मू-कश्मीर में भी आरक्षण लागू हो गया।उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने पहली बार देश के संविधान की शपथ ली है क्योंकि संविधान की ताकत ही देश की ताकत है।उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों से बाबा साहेब को पढ़ने और समझने की अपील की।देश और समाज को मजबूत करने के लिए,बाबा साहेब अम्बेडकर जी द्वारा लिखे गए संविधान को ठीक ढंग से लागू करना बहुत जरुरी है,तभी देश सही मायनों में तरक्की करेगा।

अंत में उन्होंनें कहा कि बेगमपुरा टाइगर फोर्स से स्थायी रूप से निष्कासित कुछ लोग अनाधिकारिक तौर पर बेगमपुरा टाइगर फोर्स का नाम ले कर प्रशासन को 3 दिसंबर को गढ़शंकर में जाम लगाने की धमकियां दे रहे हैं।इन लोगों का बेगमपुरा टाइगर फोर्स से कोई संबंध नहीं है क्योंकि बेगमपुरा टाइगर फोर्स एक पंजीकृत संगठन है तथा फोर्स में से निष्कासित लोग शासन और प्रशासन को फोर्स के नाम पर धमका रहे हैं उन्होंने शासन और प्रशासन से ऐसे फर्जी लोगों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने की अपील की।उन्होंने कहा कि फोर्स से निष्कासित इन लोगों का बेगमपुरा टाइगर फोर्स से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है तथा इनके खिलाफ हमारी तरफ से माननीय अदालत में मामले भी दायर किए हुए हैं।

Those who threatened to block the road in Garhshankar in the name of Begumpura Tiger Force have been expelled from the force: National President Dharampal Sahnewal