Sunday, 19 January 2025
Jalandhar
जालंधर में हाईटेंशन तारों की चपेट में आई महिला, मौत |
पंजाब के जालंधर जिले के गांव संगल सोहल में स्थित वेस्ट वन कंपनी के पास प्रवासियों के क्वार्टर में रहने वाली एक महिला की हाई एक्सटेंशन तारों की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब महिला कपड़े सुखा रही थी और गलती से वह हाईटेंशन तारों के संपर्क में आ गई।
मृतक महिला की पहचान उत्तर प्रदेश की निवासी प्रीति पत्नी प्रमोद के रूप में हुई है। वह हाल ही में यूपी से अपनी बहन के पास जालंधर आई थी।
घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
यह दुखद घटना इस बात को फिर से उजागर करती है कि प्रवासी कामकाजी महिलाओं के लिए कार्यस्थलों और आवासों में सुरक्षा की अत्यंत आवश्यकता है, खासकर हाईटेंशन तारों जैसी खतरनाक स्थितियों के मद्देनजर।