ePaper Reading mode

Rzana Punjab ePaper

Saturday, 08 February 2025

Zomato का नाम बदलेगा, CEO ने किया बड़ा ऐलान |

Zomato to Rebrand as Eternal Limited, CEO Announces Major Decision
Zomato to Rebrand as Eternal Limited, CEO Announces Major Decision

जम्मू: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी Zomato जल्द ही अपने कॉर्पोरेट नाम में बदलाव करने जा रही है। कंपनी के बोर्ड ने Zomato Limited का नाम बदलकर Eternal Limited करने का फैसला किया है। हालांकि, फूड डिलीवरी बिजनेस का ब्रांड नाम और ऐप का नाम Zomato ही बना रहेगा।

कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल ने इस बदलाव को लेकर कहा कि Blinkit के अधिग्रहण के बाद उन्होंने इंटरनल कम्युनिकेशन में Zomato की जगह Eternal का उपयोग करना शुरू कर दिया था। अब इसे आधिकारिक रूप देने की योजना है। हालांकि, नाम बदलने के लिए अभी शेयरधारकों, मंत्रालय और अन्य अधिकारियों की मंजूरी जरूरी होगी।

इस फैसले से कंपनी के ऑपरेशन्स या ग्राहकों के अनुभव पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन यह Zomato के कॉर्पोरेट ढांचे में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।