Skip to content

आरजी कर मामला में भाजपा नेता बोले, डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन रोकना चाहती है टीएमसी

In the RG kar case, BJP leader said, TMC wants to stop the protest of doctors
In the RG kar case, BJP leader said, TMC wants to stop the protest of doctors
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए बलात्कार और हत्या मामले को लेकर जूनियर डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन पर टिप्पणी की है। उन्होंने दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) इस मुद्दे पर दबाव महसूस कर रही है और उनका उद्देश्य प्रदर्शन को रोकना है।

रविवार को भट्टाचार्य ने कहा, टीएमसी को एहसास हो गया है कि वे अपनी राजनीतिक स्थिति खो रहे हैं। इसलिए वे कुछ मांगों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बिना पूर्व शर्तों के कोई समस्या हल नहीं हो सकती। टीएमसी चाहती है कि यह विरोध बंद हो जाए, वे हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यह संभव नहीं है।

इस बीच, विभिन्न समूहों ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए बलात्कार और हत्या की घटना के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टरों के समर्थन में रैली निकाली। शनिवार को पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट ने कोलकाता में एक विरोध मार्च आयोजित किया, जो 21 किलोमीटर लंबा था। डॉ. अकीब ने कहा, "ब तक अभया को न्याय नहीं मिल जाता, हम हड़ताल से पीछे नहीं हटेंगे।

पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की क्रूर बलात्कार और हत्या के बाद से पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। पीड़िता 9 अगस्त को कॉलेज के सेमिनार हॉल में मृत पाई गई थी, जिसने भाजपा और राज्य सरकार के बीच राजनीतिक विवाद को जन्म दिया है, जिसमें भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की है।

वहीं, पश्चिम बंगाल सरकार ने जूनियर डॉक्टरों से अपनी हड़ताल वापस लेने का आग्रह किया है। मुख्य सचिव मनोज पंत ने 19 अक्टूबर को एक पत्र में कहा, मुख्यमंत्री ने भूख हड़ताल पर बैठे लोगों के स्वास्थ्य के लिए चिंता व्यक्त की है और हड़ताल समाप्त करने की अपील की है।

उन्होंने जूनियर डॉक्टरों को 21 अक्टूबर को शाम 5:00 बजे नबान्ना में मुख्यमंत्री से मिलने का आमंत्रण भी दिया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि बैठक केवल 45 मिनट की होगी और डॉक्टरों को अपने 10 प्रतिनिधियों के नाम ईमेल के जरिए भेजने के लिए कहा गया है।

  In the RG kar case, BJP leader said, TMC wants to stop the protest of doctors