अपडेट: चावला मोबाइल के मालिक और सुरक्षा कर्मियों ने संदिग्धों का किया पीछा
Latest News Alerts
Choose News Alerts
जालंधर के नकोदर रोड स्थित रीजेंट पार्क के पास कथित फायरिंग की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चावला मोबाइल शॉप के मालिक और सुरक्षा कर्मियों ने संदिग्ध बाइक सवारों का पीछा किया।
बताया जा रहा है कि भारी ट्रैफिक के कारण संदिग्ध अधिक दूर नहीं जा सके और उन्हें नकोदर रोड पर आगे जाकर लोगों की मदद से रोक लिया गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और सड़क पर लंबा जाम लग गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।