Skip to content

यौन उत्पीड़न मामले में जानी मास्टर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से निलंबित

Jani master suspended from national film awards in sexual harassment case
Jani master suspended from national film awards in sexual harassment case
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

कोरियोग्राफर जानी मास्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा निलंबित कर दिया गया। उन्हें थिरुचित्रम्बलम के गाने मेघम करुक्कथा के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार प्राप्त हुआ था, जो उन्होंने सह-कोरियोग्राफर सतीश कृष्णन के साथ साझा किया था। हालांकि, जानी मास्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप और मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के चलते मंत्रालय ने यह निर्णय लिया।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रकोष्ठ ने अपने बयान में कहा, आरोप की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, सक्षम प्राधिकारी ने जानी मास्टर का 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार निलंबित करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत, 8 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में जानी मास्टर को दिया गया निमंत्रण भी वापस ले लिया गया है।

जानी मास्टर को 19 सितंबर को साइबराबाद पुलिस ने गोवा में गिरफ्तार किया और हैदराबाद लाकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एक सहायक महिला कोरियोग्राफर ने उन पर 2020 में यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद मामला आईपीसी की धारा 376(2)(एन), 506, 323 के तहत दर्ज किया गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है, जिसमें बताया गया है कि आरोपी ने नाबालिग उम्र में पीड़िता का कई बार यौन उत्पीड़न किया और धमकी दी।

  Jani master suspended from national film awards in sexual harassment case