Skip to content

पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला, छह घायल – सुरक्षा बलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Terror Attack in Pahalgam: 6 Injured as Militants Open Fire on Tourists
Terror Attack in Pahalgam: 6 Injured as Militants Open Fire on Tourists
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

📍जम्मू-कश्मीर (पहलगाम):
कश्मीर की वादियों में उस समय दहशत फैल गई जब बैसरन घाटी में पर्यटकों पर अज्ञात आतंकियों ने अचानक गोलियां बरसा दीं। यह हमला दोपहर के समय उस वक्त हुआ जब पर्यटकों का एक दल पहाड़ी इलाकों की सैर पर था। हमले में 6 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें 3 पर्यटक और 3 स्थानीय निवासी शामिल हैं। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

📞 महिला की कॉल से खुला मामला
हमले की जानकारी तब सामने आई जब एक महिला ने कॉल कर बताया कि उसके पति को सिर में गोली लगी है। इसके बाद प्रशासन और सुरक्षाबल हरकत में आए और इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। हमलावरों की तलाश के लिए सेना और पुलिस ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाल लिया है।

🌄 छिपे आतंकियों ने बनाये पर्यटक निशाना
पहलगाम, जिसे कश्मीर का 'स्वर्ग' कहा जाता है, पर्यटकों के लिए हमेशा आकर्षण का केंद्र रहा है। मार्च में हुई बर्फबारी के बाद यहां पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में इस तरह का हमला न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाता है, बल्कि कश्मीर के पर्यटन पर भी असर डाल सकता है। बताया जा रहा है कि आतंकी पहाड़ियों में छिपे हुए थे और उन्होंने ट्रैकिंग कर रहे पर्यटकों पर अचानक गोलीबारी कर दी।

🔍 सर्च ऑपरेशन जारी, पर्यटकों में दहशत
सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और आतंकियों की तलाश में जंगलों व ऊपरी इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पर्यटकों में दहशत फैल गई है।