Skip to content

कांगड़ा में भीषण सड़क हादसा: पंजाब के 4 श्रद्धालुओं की मौत, 23 घायल

Kangra road accident: 4 Punjab pilgrims dead, 23 injured on way to Chamunda Temple
Kangra road accident: 4 Punjab pilgrims dead, 23 injured on way to Chamunda Temple
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने श्रद्धालुओं की यात्रा को मातम में बदल दिया। चामुंडा-धर्मशाला मार्ग पर इक्कू मोड़ के पास बैली होटल के समीप श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पंजाब से आए 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हैं।

जानकारी के अनुसार, एक महिला श्रद्धालु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान जान गंवाई। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

हादसे के समय पिकअप में पंजाब के मोगा जिले के 27 श्रद्धालु सवार थे, जो कांगड़ा स्थित चामुंडा मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। सुबह करीब 7 बजे जदरंगल के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 13 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।