Skip to content

प्रधानमंत्री मोदी का आज शाम 5 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन, आर्थिक सुधारों और त्योहारों की तैयारियों पर होगा फोकस

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नई दिल्ली, 21 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे। इस संबोधन को लेकर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संदेश में आने वाले त्योहारों के मौसम, आर्थिक नीतियों और आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बातें करेंगे। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह भाषण सिर्फ़ नीतिगत घोषणा भर नहीं होगा, बल्कि आम जनता को सीधे तौर पर राहत देने वाला हो सकता है। त्योहारों से ठीक पहले पीएम मोदी मूल्य स्थिरता, टैक्स सुधार और व्यापार को आसान बनाने से जुड़े कदमों की रूपरेखा साझा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री हाल ही में कई कार्यक्रमों में ‘चिप से शिप तक भारत को आत्मनिर्भर बनाने’ की ज़रूरत पर ज़ोर दे चुके हैं। आज का संबोधन उसी दिशा में आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे सकता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि पीएम का यह भाषण केवल आर्थिक दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी अहम होगा, क्योंकि इससे जनता के बीच सरकार की प्राथमिकताएँ और स्पष्ट होंगी। देश की उम्मीदें: • उपभोक्ताओं को दैनिक ज़रूरत की वस्तुओं में राहत • छोटे व्यापारियों के लिए सरल कर प्रणाली • आत्मनिर्भर भारत के नए लक्ष्य • त्योहारों के मौसम में सकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश देशभर में लोग आज शाम 5 बजे टीवी और मोबाइल स्क्रीन पर पीएम मोदी के संबोधन का इंतज़ार कर रहे हैं।