Skip to content

भारत बना दुनिया का सबसे प्रदूषित देश — 75 में से 70 शहर भारत में

India Becomes the World’s Most Polluted Country: 70 Out of 75 Most Polluted Cities Are in India
India Becomes the World’s Most Polluted Country: 70 Out of 75 Most Polluted Cities Are in India
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

भारत ने अब दुनिया के प्रदूषण चार्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया है। ताज़ा AQI (Air Quality Index) रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के 75 सबसे प्रदूषित शहरों में से 70 भारत में हैं। इस सूची में दिल्ली और मुंबई ही नहीं, बल्कि पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के छोटे-छोटे कस्बे भी शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश का सिकतौर सबसे ऊपर है, जहाँ AQI 1013 तक पहुँच गया — जो “अत्यंत ख़तरनाक” श्रेणी में आता है। इसके बाद खलीलाबाद (955) और बल्लोह (788) का स्थान है। अन्य शहर जैसे बर्नाला, खैराबाद, नगली बहारपुर, फैज़ाबाद और गोरखपुर भी टॉप 10 में शामिल हैं।

दिल्ली की हवा लगातार “hazardous zone” में बनी हुई है, जबकि NCR के अन्य क्षेत्र — गाज़ियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और पानीपत — भी पीछे नहीं हैं। इन सभी शहरों में AQI का स्तर 500 से ऊपर दर्ज किया गया है, जो सांस लेने योग्य नहीं माना जाता।

दिलचस्प बात यह है कि टॉप 15 में भारत से बाहर केवल एक शहर है — नेपाल का लुंबिनी संस्कृतिक, जो 13वें स्थान पर है।

रिपोर्ट बताती है कि अब यह समस्या सिर्फ मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं, बल्कि टियर-2 और टियर-3 शहरों तक फैल चुकी है। भारत के 100 में से 93 शहर अब दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल हैं।