Skip to content

लग्ज़री हाउसिंग में मुंबई सबसे आगे, कीमतों में बाकी महानगरों को छोड़ा पीछे

Mumbai Leads India’s Luxury Housing Market with Highest Median Prices in 2025
Mumbai Leads India’s Luxury Housing Market with Highest Median Prices in 2025
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

देश के लग्ज़री रियल एस्टेट बाजार में मुंबई ने अपनी बादशाहत और मजबूत कर ली हैमैजिकब्रिक्स की ‘इंडिया लग्ज़री हाउसिंग मार्केट रिपोर्ट 2025’ के अनुसार, मुंबई में लग्ज़री घरों की मीडियन कोटेड कीमत ₹9.66 करोड़ तक पहुंच गई है, जो देश के अन्य टियर-1 शहरों के मुकाबले कहीं अधिक है।

रिपोर्ट बताती है कि मुंबई की यह कीमत गुरुग्राम की ₹5.46 करोड़ की मीडियन कीमत से लगभग दोगुनी और बेंगलुरु की ₹2.91 करोड़ की कीमत से करीब तीन गुना है। इससे साफ है कि हाई-एंड रेज़िडेंशियल प्रॉपर्टी के मामले में मुंबई बाकी शहरों से काफी आगे निकल चुकी है।

अन्य प्रमुख महानगरों की बात करें तो हैदराबाद में लग्ज़री घरों की मीडियन कीमत ₹2.20 करोड़, जबकि चेन्नई में यह ₹2 करोड़ दर्ज की गई है। इन आंकड़ों से साफ संकेत मिलता है कि भले ही अन्य शहरों में भी प्रीमियम हाउसिंग की मांग बढ़ रही हो, लेकिन कीमतों के स्तर पर मुंबई की पकड़ सबसे मजबूत बनी हुई है।

रियल एस्टेट विशेषज्ञों के अनुसार, सीमित जमीन, समुद्र से सटा भूगोल, वैश्विक निवेशकों की रुचि और हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स की लगातार मांग मुंबई को लग्ज़री हाउसिंग का सबसे महंगा बाजार बनाए हुए हैं। आने वाले समय में भी मुंबई के लग्ज़री प्रॉपर्टी सेगमेंट में मजबूती बने रहने की संभावना जताई जा रही है।