Skip to content

जालंधर में ड्रोन बरामद होने संबंधी वायरल खबर के बारे में स्पष्टीकरण

जालंधर में ड्रोन बरामद होने संबंधी वायरल खबर के बारे में स्पष्टीकरण
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
सोशल मीडिया पर एक समाचार प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि जालंधर के आदमपुर स्थित एक सरकारी स्कूल की इमारत में एक ड्रोन मिला है। सूचना प्राप्त होने पर डीएसपी आदमपुर एवं एसएचओ आदमपुर द्वारा मौके पर पहुंचकर तथ्यों की पुष्टि की गई। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त ड्रोन सेना के जवानों द्वारा परीक्षण (टेस्टिंग) के लिए संचालित किया जा रहा था। इसके संचालन क्षेत्र से बाहर हो जाने के कारण ड्रोन अनजाने में स्कूल की इमारत में उतर गया/पहुंच गया। घटना से संबंधित कोई भी संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है। मामले का मौके पर ही सत्यापन कर लिया गया है तथा आम जनता के लिए चिंता की कोई बात नहीं है।