Skip to content

क्या आप पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत? तो जानिए व्रत से जुड़ी सभी जरूरी बातें और विधि

Are you keeping the fast of karva chauth for the first time? Then know all the important things and methods related to the fast
Are you keeping the fast of karva chauth for the first time? Then know all the important things and methods related to the fast
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

हर साल करवाचौथ का पावन पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है, जो अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए इसे करती हैं। खासकर जो महिलाएं पहली बार करवाचौथ का व्रत रख रही हैं, उनके लिए इस व्रत की सही जानकारी और नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। यहां जानें करवाचौथ से जुड़ी सभी ज़रूरी बातें और पूजा विधि।

इस साल करवाचौथ 20 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर को सुबह 6:40 बजे शुरू होगी और 21 अक्टूबर को सुबह 4:16 बजे समाप्त होगी। व्रत रखने का सही दिन 20 अक्टूबर है। पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम 5:40 बजे से 7:02 बजे तक है, जबकि चंद्रोदय का समय 7:54 बजे रहेगा।

करवाचौथ व्रत विधि:

1. सुबह सरगी: व्रत रखने वाली महिलाएं ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर लें और नए या साफ कपड़े पहनें। देवी-देवताओं का ध्यान कर, करवा माता से व्रत का संकल्प लें। अगर परिवार में परंपरा है, तो सुबह सरगी का सेवन करें और फिर व्रत शुरू करें। इसके बाद घर के बड़ों का आशीर्वाद लें।

2. करवा माता की पूजा: शाम को मंदिर या पूजा स्थल पर गेरू से करवा माता का चित्र बनाएं। दीप, धूप, सिंदूर, रोली, कुमकुम, और सुहाग की वस्तुएं अर्पित करें। करवा चौथ व्रत कथा पढ़ें और आरती करें।

3. चंद्र दर्शन और अर्घ्य: रात में चंद्रमा के उदय होने पर चंद्र दर्शन करें। छलनी से पति का चेहरा देखें और फिर चंद्रमा को अर्घ्य दें। पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत का पारण करें।

करवाचौथ व्रत के लिए ज़रूरी बातें:

- पहली बार व्रत करने वाली महिलाओं को यह ध्यान रखना चाहिए कि व्रत के दिन बिना पानी और अन्न ग्रहण किए उपवास करना होता है।

- व्रत के दौरान मन को शांत रखें और देवी-देवताओं का स्मरण करें।

- पूजा में सिंदूर, अक्षत, कुमकुम, रोली, चूड़ियां और सुहाग की चीज़ें ज़रूर शामिल करें। करवाचौथ व्रत से न केवल पति की लंबी उम्र और सुख की कामना की जाती है, बल्कि यह पर्व पति-पत्नी के रिश्ते को भी मजबूत करता है।

  Are you keeping the fast of karva chauth for the first time? Then know all the important things and methods related to the fast